Sunday, July 3, 2011

Paneer Lajjatdar

सामग्री

पनीर
    १ बौल 
नीम्बू का रस
    1 चम्मच 
गरम masala
    १/२ चम्मच
प्याज का पेस्ट 
    १/२ बौल 
साबुत गरम मसाला(इलाइची,दाल चीनी,
तेज पत्ता
लौंग, साबुत धनिया)
    १ चम्मच 
अदरक लहसुन पेस्ट 
    १/२ चम्मच 
दहीं 
    २-३ चम्मच  
हल्दी पाउडर
    १/२ चम्मच 
टोमाटो प्यूरी 
    २ चम्मच 
धनिया पत्ती
    २ चम्मच 
नमक                                             स्वादानुसार


विधि
सबसे पहले एक बर्तन में पनीर, नीम्बू का रस, दही, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पावडर, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिक्स करके फ्रिज में रहने दें .(आधे घंटे के लिए)


अब इसकी ग्रेवी बनाने के लिए  एक पैन में तेल, प्याज का पेस्ट, साबुत गरम मसाला डाल कर  भुने, फिर एक छोटी कटोरी  में अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, नमक, तेल और पानी डालकर (एक छोटा चम्मच) मिलाएं .

अब पकते हुए प्याज में मसाले का घोल भी ड़ाल दें और मसाले को भुने. अब ग्रेवी में मैरिनेट पनीर, टोमाटो  पियूरी  , धनिया डालें और एक बार फिर इसे भुने.

गार्निश के लिए हरा धनिय डालें. लीजिये  तैयार है पनीर लज्जतदार.