Wednesday, October 26, 2011

Paneer Choco Stix






सामग्री

मसला हुआ पनीर  
    १ कटोरी  
वनिल्ला एस्सेंस
    १/२ चम्मच
आइस क्रीम स्टिक्स
    ४-५
कोको पाउडर
    २ चम्मच 
चोकोलेट पाउडर
    १ चम्मच
पीसी चीनी  
    २ चम्मच



विधि
सबसे पहले बाउल में पनीर, चीनी, कोको पाउडर, चोकोलेट पाउडर डाल के अच्छी तरह से मैश करके मिक्स करें. फिर इसके छोटे छोटे पीस लें और आइसक्रीम स्टिक्स में लगा कर प्रेस कर लें. 
अब सिल्वर फोइल से स्टिक को कवर कर के रंग बिरंगी सौंफ में कोट कर लें और फ्रिज में पन्द्रह मिनट के लिए सेट होने तक रखें.
अंत में सौंफ से गार्निश कर सर्व करें.

Monday, October 10, 2011

Palak Corn Masala


सामग्री

पालक पेस्ट 
    १ बाउल
तेल 
    २ चम्मच 
जीरा
    १/२ चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट 
    १/२ चम्मच 
कटा प्याज 
    १
हल्दी पाउडर 
    १/४ चम्मच 
कटी हरी मिर्च
    १-२  
फ्रेश क्रीम
    १-२ चम्मच 
अमूल मक्खन 
    १ चम्मच 
उबले हुए स्वीट कॉर्न
    १/२ बाउल
कटा टमाटर
    १-२
गरम मसाला
    १/४ चम्मच 
नमक 
    स्वादानुसार

विधि
कडाही में तेल गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिए. भूनने पर प्याज, लहसुन अदरक का पेस्ट मिलाइये और मसाले को अच्छी तरह भूनिए. अब इसमें हल्दी पावडर, गरम मसाला और टमाटर भी मिलाइये. अब फ्रेश क्रीम और मक्खन भी मिलाइये. नमक और लाल मिर्च भी डाल दीजिये. अब उबला कॉर्न, हरी मिर्च और पलक का पेस्ट भी मिलाइये. अच्छी तरह से मिक्स कीजिये और ३ से ४ मिनट तक पकाइए. क्रीम से गार्निश कीजिये.  


Sunday, October 9, 2011

Pineapple Dessert






सामग्री

फ्रेश क्रीम   
    १ कटोरी  
pineapple क्रश 
    २ बड़े चम्मच 
pineapple पीसेज 
    १ कटोरी 


विधि
एक बर्तन में फ्रेश क्रीम लीजिये. फिर उसमे pineapple क्रश मिलाएं, अच्छी तरह से मिक्स करें. pineapple के पीसेज मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें. रंगीन कैंडी से गार्निश करें और ठंडा ठंडा सर्व करें.


Sending this to Ayeesha's Any One Can Cook : Series 36